Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पालमपुर के प्रेमी जोड़े ने कांगड़ा में निगला जहर, दोनों की मौत

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश के पालमपुर तहसील के एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पालमपुर तहसील के 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती ने कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत तहसूह गांव के निकटवर्ती क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाया और जहर खाकर इसकी सूचना परिजनों को दे दी। परिजनों की ओर से तलाश करने बाद दोनों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया।

जहां गंभीर अवस्था में टांडा पहुंचे प्रेमी जोड़े ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वे दोनों प्रेम करते हैं, लेकिन वो शादी नहीं कर सकते हैं। उपचार दौरान शनिवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि इनमें प्रेम प्रसंग का हमे पता चला था। थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!