Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- अपने कारनामों से कांग्रेस का नहीं कोई भविष्य

News Updates Network
By -
0
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने कारनामों से कांग्रेस का भविष्य तक नहीं है। कांग्रेस के लोगों ने हमेशा विकास कार्यों का विरोध किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक मंजूरी को कागज का टुकड़ा बताने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह सोच का अंतर है। 15 दिन के भीतर डीपीआर बनाने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रस्तावित साइट में रह रहे भालुओं की भी वह रक्षा करेंगे। 

मुख्यमंत्री शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बल्क ड्रग पार्क हरोली की धरती पर उतरेगा। कुछ लोग इसलिए भी विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट से उनका राजनीतिक तौर पर नुकसान होगा।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गुलाम नबी अब आजाद हो गए हैं जबकि आनंद शर्मा की अलग ही भाषा है। कांग्रेस का देशभर में कोई भविष्य नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि वह एहसान फरामोश नहीं हैं। जनता का आभार और अभिनंदन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कहा कि कुछ अच्छे रिवाज होते हैं, उन्हें जारी रखना चाहिए। कुछ रिवाजों से समाज का भला नहीं होता है, उन्हें बदलने की जरूरत होती है। कुछ कार्य बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं, उन्हें छोटे लोग कर देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से घोषणा करने वाले पीएम नहीं हैं। वह दिल्ली से सीधी मदद करते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!