Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : सामाजिक कल्याण संस्था कर रही गरीब परिवारों की मदद, 11000 रूपए की आर्थिक सहायता की जारी,पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर:  सामाजिक कल्याण संस्था ने गांव अजनोल में ₹11000 आर्थिक सहायता के रूप में स्वर्गीय श्री देशराज के परिवार को दिए श्रीमान देशराज लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे व बेरोजगार थे। इस परिवार की तीन बेटियां हैं जो कि नाबालिक है सामाजिक कल्याण संस्था की पूरी टीम ने उक्त परिवार के घर जाकर ₹11000 का चेक आर्थिक सहायता के रूप में दिया। इस संस्था को हिमाचल प्रदेश सरकार गत दिनों में पुनीत कार्य करने के लिए सम्मानित कर चुकी है। 

यह संस्था कई परिवारों की आर्थिक सहायता कर चुकी है व सामाजिक कल्याण संस्था के सदस्यों व पदाधिकारिओं का कहना है की आगे भी इसी तरह से लोगों की मदद करते रहेंगे। वहीं कोई परिवार ऐसा हो जिसके मकान की छत ना डल रही हो बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता व किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाए उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता और कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित हो उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता,किसी जरूरतमंद परिवार के घर में आग लगने से व निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु सामाजिक कल्याण संस्था आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 

संस्था की पूरी टीम ने इसके लिए आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस संस्था के साथ जुड़े ताकी आने वाले दिनों में किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी कर सके व गौवंश की सुरक्षा हेतु गऊ शाला का निर्माण कर सके।  इस परिवार की सहायता करने के लिए संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!