Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Cabinet Meeting : एक बार फिर कैबिनेट मीटिंग की तारीख बदली, अब 18 को शिमला में होगी मीटिंग : Read More

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 18 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे शिमला में होगी। इससे पहले यह बैठक 16 दिसंबर को होनी थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोरोना को लेकर मंथन होना है। 

इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के मामले पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति की शनिवार को प्रस्तावित घोषणा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक ना होने और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ना आने के कारण नहीं हो सकी।

बीते दिनों प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सचिवालय में 11 दिसंबर को नई खेल नीति की धर्मशाला में घोषणा होने की जानकारी नहीं दी थी। उस दौरान 11 दिसंबर को ही धर्मशाला में कैबिनेट बैठक होने की संभावना थी लेकिन अब बैठक 18 दिसंबर तक टलने के कारण नई खेल नीति भी कुछ दिनों के लिए टल गई है। 

नई खेल नीति को घोषित करने से पहले कैबिनेट की मंजूरी लेना जरूरी है। अब 18 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में नीति को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!