Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

India News: Delhi : Zika Virus : जीका वायरस को लेकर दिल्ली सरकार हुई सतर्क, मनीष सिसोदिया बोले- घटनाक्रम पर है नजर : Read More

News Updates Network
By -
0
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पिछले दो सप्ताह में जीका वायरस के कई मामले सामने आने के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार सतर्क है और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। 

दिल्ली उत्तर प्रदेश के साथ भी एक सीमा साझा करती है और कई लोग काम या अन्य उद्देश्यों के लिए दोनों प्रदेशों में आते-जाते हैं।सिसोदिया से शनिवार को प्रेसवार्ता में दिल्ली की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दिल्ली सरकार उत्तर प्रदेश में जीका वायरस के मामलों के प्रति सतर्क और सजग है।

जीका एक मच्छर जनित वायरस है और इसलिए मच्छरों से बचाव करना इससे सुरक्षित रहने का उपाय है। स्वास्थ्य अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और औद्योगिक शहर में जीका वायरस के लिए घर-घर जाकर नमूने लेने और जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!