Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Mandi : Murder Case: मंडी के औट में पैसों के लेन देन के पीछे युवक को उतारा मौत के घाट : आरोपी गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
मंडी : मंडी जिले के औट पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिव लाल 4 नवम्बर की शाम को बुधि सिंह के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब के नशे में बुधि सिंह की बाइक पर घूमते देखे गए। 28 वर्षीय शिव लाल पुत्र मीने राम निवासी थरमनी का आरोपी 22 वर्षीय बुधि सिंह पुत्र तीरथ राम निवासी गांव व डाकघर बंधी तहसील औट के साथ पैसों का लेन-देन था। इसी को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी बुधि सिंह ने शिव लाल के सिर पर पत्थर मार दिया।

5 नवम्बर की शाम को औट के कालोनी बाई स्थान के पास सड़क से करीब 50 फुट नीचे खून से सना शिव लाल का शव मिला। पुलिस इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उसके बाद पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा औट पुलिस ने आरएफएसएल टीम की मदद से शनिवार सुबह घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जांच में यही पाया गया कि बुधि सिंह ने शिव लाल के सिर पर पत्थर मारे और उसकी हत्या करने के बाद उसे 50 फुट नीचे फैंक दिया।


एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच में जानकारी मिली है कि शिव लाल और बुधि सिंह के बीच पैसे उधार लेने का मामला था। शराब पीने के बाद घर के रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि 5 नवम्बर की शाम को कालोनी बाई स्थान के पास पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली थी। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी बुधि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि औट थाना में इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!