Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News :Women Arrested With Drugs : मीलवां में घर से 6.47 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला गिरफ्तार: Read More

News Updates Network
By -
0
इंदौरा: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत चौकी ठाकुरद्वारा के तहत रविवार को  पुलिस ने एक घर से 6.47 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। यह सफलता पुलिस के नार्कोटिक्स सैल नूरपुर की टीम को मीलवां में एक घर में सर्च ऑप्रेशन के दौरान मिली है। 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ नूरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मीलवां में एक महिला घर में चिट्टा बेचने का काम करती है और यदि दबिश दी जाए तो सफलता मिल सकती है। 

इस पर नार्कोटिक्स सैल के जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, अर्जुन सिंह, संदीप कुमार व महिला आरक्षी लता की टीम को बताए गए घर में तलाशी लेने के निर्देश दिए गए। 

इस दौरान टीम द्वारा महिला के घर में दबिश दी गई व उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी महिला की पहचान शिमला देवी पत्नी जनक राज, निवासी गांव मीलवां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी कारवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!