पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बीनेवाल निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त आरोपियों ने उससे कैंटीन में सस्ता सामान दिलाने का झांसा दिया और ऊना शहर बुलाकर गाड़ी में बिठाया और मुबारिकपुर चौक में उससे 2 लाख रुपए छीनकर आरोपी फरार हो गए।
SP ने बताया कि इस मामले में पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब पंजाब पुलिस के संस्पैंड जवान लाल सिंह सहित संदीप दोनों निवासी अमृतसर व रणजीत सिंह निवासी दसूआ पंजाब को रोपड़ से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।
