Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Una : घर की छत पर महिला की जलने से हुई मौत, हत्या या आत्महत्या पुलिस मौत के कारणों की कर रही जांच : Read More

News Updates Network
By -
0
ऊना : पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव गणु मंदवाड़ा में एक निजी स्कूल की अध्यापिका की घर की छत पर संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई साजिश। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मीनाक्षी का डंगोह खास में मायका था, उसकी शादी मारवाड़ी के अमरजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी को करीब पंद्रह साल हो गए हैं और इनकी आठवी में बेटी पढ़ती है। 

पति की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार अमरजीत सिंह अम्ब में एक निजी उद्योग में नौकरी करता है और रोजाना की तरह शनिवार करीब आठ बजे वह अपने घर आया। घर के बाकी सदस्य घर से दो किलो मीटर दूर निजी मैरिज पैलेस में एक शादी में शामिल होने गए थे।  वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई रोहित जसवाल ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। 

रोहित जसवाल के अनुसार उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग अक्सर तंग करते थे। दो बार वह और उसके पिता इनके झगड़े सुलझा कर गए थे। लेकिन बावजूद इसके और अक्सर लड़ाई होती रहती थी। लेकिन उन्होंने यह सोच कर कभी ज्यादा ध्यान नहीं किया, क्योंकि घरों में मामूली झगड़े होते रहते हैं। रोहित जसवाल ने कहा कि जब घटना की जानकारी दस बजे उसके पति को लगी तो मायके पक्ष को रात एक बजे क्यों बताया गया। 

वहीं उसका पति और देवर घर पर थे तो उन्हें कैसे इस घटना का पता ही नहीं चला। ससुराल वालों ने जो कहानी बनाई है वो सरासर झूठी है, उन्होंने इसकी हत्या की है। वहीं एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!