Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : भोरंज: दर्दनाक हादसा : वर्षा शालिका के पिलर से टकराई मारुति 800 कार , युवक की हुई मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
भोरंज : हिमाचल प्रदेश में होने वाले सड़क हादसे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। एक बार फिर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। 

इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक सिरमौर जिला का रहने वाला था और हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार बीती आधी रात को कुछ युवक गाड़ी में सवार होकर भोरंज के भरेड़ी में शादी समारोह से वापस सिरमौर के लिए निकले। 

इसी बीच जब युवक भरेड़ी से वाया बडैहर सड़क मार्ग से जाहू की ओर जा रहे थे तो ककरोल में गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार अंशुल अत्री गांव व डाकघर सराहां जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वे भरेड़ी में शादी के लिए आए हुए थे। जब वे वापस बडैहर की तरफ जा रहे थे, तो चालक पंकज कुमार तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। 

इसी बीच कार निर्माणाधीन रेन शेल्टर के पिल्लर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार अजय पुंडीर की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!