Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Theog Landslide : ठियोग के पास दरकी पहाड़ी , NH - 5 हुआ बंद : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला अब भी जारी है। प्रदेश में भूस्खलन के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बंद हो गया है। नेशनल हाइवे पर ठियोग के पास पहाड़ी दरकी है। इस मार्ग पर संधु के नजदीक खाची मोड़ पर पहाड़ से मलबा व पत्थर सड़क पर आने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो गया। 

बताया जा रहा है मंगलवार अल सुबह करीब 3 बजे पहाड़ी दरकी है। यहां पर सड़क बंद होने से दोनों तरफ जाम लग गया है। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है। यहां से मलबा हटाने और मार्ग बहाल होने में अभी समय लग सकता है। 

उधर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सड़क बहाल करने का काम शुरु कर दिया है। एसडीएम ने कहा कि कहा कि सड़क को खोलने का प्रयास जारी है और पहाड़ी दरकने से कोई जानी नुकसान अभी तक नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!