शिमला जिला के रामपुर से जिला परिषद सदस्य कविता कॉन्टू ने समहरहिल सांगटी के जंगलों में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है. कविता 25 साल की थी. हालांकि, यह जांच का विषय है कि उन्होंने सुसाइड किया है या फिर कुछ और मामला है.
जानकारी के अनुसार, सीपीआईएम समर्थित कविता कंटू ने 13 वोटों से जीत का परचम लहराया है. कविता को 4561 वोट मिले. कविता ने बीजेपी और कांग्रेस सर्थित उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देते हुए झाकड़ी वार्ड नंबर-2 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं हैं.
कविता कुहल पंचायत के मझाली गांव की रहने वाली हैं. कविता ने इतिहास विषय में एमफिल किया है और यूजीसी की नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है.
