जानकारी के अनुसार, ऊना के बंगाणा उपमंडल में धुंधला में ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक चालकों को रौंद डाला, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा सवार गंभीर रूप से घायल है और उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मृतक चालक की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी गांव रछोह डाकघर चमियाड़ी बंगाणा के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है. बता दें कि कुछ माह पहले एक ट्रक ने ऊना में तीन पुलिस कर्मियों को रौंद दिया था.
