Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Nalagarh :Baby Dead Body Found In Hospital Toilet : नालागढ़ अस्पताल में शौचालय की सीट से निकला शिशु का शव : Read More

News Updates Network
By -
0
नालागढ़ : नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में करीब 5-6 महीने के शिशु का शव बरामद हुआ है। महिला सफाई कर्मचारी को यह शव तब मिला जब शौचालय की सीट के अंदर पानी नहीं जा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सफाई कर्मचारी शोभा के बयान पर दर्ज किया गया है। 

उसने बताया कि रविवार को वह शौचालय में रोजाना की तरह सफाई कर रही थी। शौचालय की शीट के अंदर पानी नहीं जा रहा था। उसने सफाई करने वाले पम्प को शौचालय की सीट के अंदर डाला तो पम्प के साथ एक शिशु बाहर निकला।

इस बारे में उसने ड्यूटी पर तैनात डाॅ. मनोज कुमार दिक्षित को बताया। उन्होंने शौचालय में जाकर शिशु को चैक किया जो वह मृत पाया गया। यह शिशु मेल था। पुलिस के अनुसार शिशु को किसी अज्ञात महिला द्वारा यहां शौचालय में लाकर फैंक दिया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शिशु के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!