Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Una : Death : शादी की खुशियां मातम में बदली, शादी वाले दिन ही उठी दुल्हे की अर्थी : Read More

News Updates Network
By -
0


जिला ऊना के अम्ब के चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव गिंडपुर मलौण में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। बड़ी बात तो यह है कि घर में युवक की शादी की तैयारियां चली हुई थी तथा इसी बीच युवक की अचानक मौत हो जाने से घर में खुशियों की जगह मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय युवक की आज शादी होनी थी परंतु बीते रोज जब वह कमरे में सोने के लिए गया तो सुबह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि रात को युवक शादी की मिठाइयां बनवाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। जब वह सुबह देर तक भी सो कर नहीं उठा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और वह उसे देखने के लिए कमरे में गए।

इस दौरान जब युवक को आवाज लगाई गई और उसे उठाने का प्रयास किया गया तो युवक ने कोई हरकत नहीं की। अनहोनी के अंदेशे को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हालांकि युवक की मृत्यु कैसे हुई है इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। परंतु युवक की मृत्यु से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!