Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Solan : Death : व्यक्ति ने खांसी की दवाई समझकर निगल लिया जहर- IGMC में हुई मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
सोलन: सोलन जिले के सायरी क्षेत्र के एक व्यक्ति की गलती से जहर निगलने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आईजीएमसी शिमला से पुलिस चौकी सायरी में सूचना प्राप्त हुई कि डिम्पल निवासी कुफ्टु को जहर का सेवन करने के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया था जिसकी मौत हो चुकी है। 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने पर पाया कि डिम्पल ने गलती से जहर निगल लिया था। तबीयत खराब होने पर घर वाले उसे डीडीयू अस्पताल शिमला ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रैफर किया था, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता जोगेन्द्र सिंह ने बयान दिया कि 4 नवम्बर को दिवाली वाले दिन शाम को उसकी पत्नी ने बताया कि डिम्पल उल्टियां कर रहा है। जब वह उसके कमरे में गया तो उसने बताया कि उसने गलती से खांसी की दवाई की जगह जहरीली दवाई का सेवन कर लिया है। उनको किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!