Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Nahan : Fight : पुरानी रंजिश के चलते दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई , चले हथियार : Read More

News Updates Network
By -
0
नाहन : कुछ दिन पूर्व स्कूली छात्रों के बीच लड़ाई होने फिर एक छात्रा पर ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। अब सिरमौर जिले में दो महिलाओं के बीच मारपीट और बहसबाजी की एक खबर सामने आ रही है। जिले के गिरिपार क्षेत्र से महिलाओं में मारपीट और बहसबाजी चल रही थी। मामला पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया, पहले बहसबाजी, फिर मारपीट और फिर धारदार हथियार भी निकल आए। 

इस विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।  मामला गिरिपार क्षेत्र के जामना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर महिलाओं में पहले तो बहस हुई, गाली गलौज चली और फिर तेजधार हथियार से एक दूसरे पर वार किए गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला लंबे समय तक खून से लथपथ और बेहोश पड़ी रही इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

सूचना मिलते ही बिना समय गवाएं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते यह बहस बाजी और मारपीट हुई है।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!