Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Kullu : मनाली विधानसभा में प्रदेश सरकार विकास करने में रही पूरी तरह फेल : हरी चंद शर्मा : Read More

News Updates Network
By -
0
कुल्लू : मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार मनाली में विकास की कोई नई इबारत रखने में बिल्कुल फेल हुई है। मनाली में भाजपा सरकार व स्थानीय नेता मनाली में कोई भी बड़ी योजना लाने में बिल्कुल असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कुल्लु मनाली की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में क्षेत्र के सभी लोग जानते हैं। 

मनाली में कोई भी ऐसी योजना नहीं लाई गई जिससे यहां के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलता। इसी वजह से मनाली में भाजपा की जमीन खिसकने शुरू हुई है और यहां से उप चुनावों में भी कांग्रेस को समर्थन मिला और बढत मिली। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की मंडी लोकसभा संसदीय उपचुनाव में पूरी मनाली विधानसभा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और नेताओं ने मिलकर एकजुट होकर काम किया, जिससे मनाली में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरी है। 

इसका फायदा कांग्रेस को भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी होगा। हरी चन्द शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए मनाली में विकास कार्यों से अच्छी तरह से वाकिफ थे, और प्रतिभा सिंह का किरतपुर से मनाली तक बनी नई सड़क और प्रतिभा सिंह के रोहतांग सुरंग को बनाने में रहे योगदान को क्षेत्र के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। इनके अलावा प्रतिभा सिंह ने और भी कई विकास कार्य मनाली विधानसभा क्षेत्र में किए हैं, जिनका बखान लोग जब प्रतिभा सिंह चुनावी दौरे में मनाली आईं थीं तो जगह-जगह कर रहे थे। 

हरी चंद शर्मा ने कहा कि मनाली कांग्रेस क्षेत्र की समस्याओं को समय पर समय पर उठाती रही है और भविष्य में भी पूरे जोर-शोर से क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सामने उठाया जाएगा। शर्मा ने कहा मनाली बलॉक कांग्रेस मनाली की प्रभुद जनता व मतदाताओं का धन्यवाद करती है कि उन्होंने प्रतिभा सिंह को मनाली क्षेत्र से बढ़त दे कर विजयी बनाया। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को मजबूती से से संसद में रखेगी और हिमाचल का विकास करेंगी।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!