Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Leopard Attack: 5 वर्षीय मासूम को जंगल में उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, पसरा मातम : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के अंतर्गत आते सदर थाना के डाउनडेल इलाके में एक 5 वर्षीय मासूम बच्चा आदमखोर तेंदुए का शिकार बन गया। दिवाली की रात पेश आए इस वाकये में रात को घर के पास खेल रहे दो बच्चों में से एक 5 वर्ष के बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया। 

इस बारे में पता चलने के तुरंत बाद इस बात की सूचना बालूगंज व छोटा शिमला थानों की पुलिस और वाइल्ड लाइफ की टीम को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन बच्चे का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका। 

जब तक मौके पर पहुंचते परिजन- भाग चुका था तेंदुआ 

मिली जानकारी के अनुसार यह वाकया उस समय हुआ जब योगराज पुत्र केदारनाथ रात करीब साढ़े 10 बजे निवासी कोड़ी मोहल्ला डाउनडेल में घर के पास अपने साथी के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक से तेंदुआ वहां पहुंचा और झपटा मार कर 5 वर्षीय मासूम योगराज को उठा ले गया।

ये सब होता देख जब दूसरा बच्चा डर के मारे चिल्लाने लगा तो बच्चों के परिजन मौके पर इक्कट्ठे हुए 

लेकिन तबतक तेंदुआ बच्चे को लेकर जंगल में गायब हो चुका था। इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। वहीं, जानकारी पाकर पुलिस टीम ने बालूगंज व छोटा शिमला थानों की पुलिस और वाइल्ड लाइफ की टीम के सात बच्चे की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, अभी तक टीम के हाथों बच्चे से सम्बंधित कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!