HP News : Hamirpur : हमीरपुर के ब्याड़ के निखिल शर्मा नेवी में सब-लेफ्टिनेंट, केरल में हासिल हुई है उनको ये उपलब्धि Read Full News...
By -
Sunday, November 28, 2021
0
हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत ननावां के गांव ब्याड़ के निखिल शर्मा पुत्र राकेश कुमार इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। चार वर्षीय नेवल ट्रेनिंग के बाद 27 नवंबर को नेवल अकादमी इजिमला केरल में उनको ये उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान उनके घरवालों ने भी पासिंग परेड में भाग लिया। बताते चलें कि निखिल शर्मा की पढ़ाई मुंबई में हुई है। निखिल के पिता इंडियन नेवी में हैं। निखिल अपनी पंचायत का पहला लड़का है, जिसने इंडियन नेवी में यह पद प्राप्त किया है। निखिल शर्मा की इस उपलब्धि पर स्थानीय पंचायत प्रधान रत्न चंद, उपप्रधान श्याम लाल शर्मा, कालका जन कलयाण परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, निखिल के चाचा सुरेश कुमार व सुनील कुमार ने बधाई दी है।