Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Weekly Horoscope: साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह Read Full News...

News Update Media
By -
0

मेष : सप्ताह की शुरुआत पर कोई खुशखबरी मिलेगी। जो जातक वेतन में वृद्धि के लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। शुक्र और चंद्रमा दोनों ही शुभ स्थान में विराजमान होने से लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट मिलेगी। घर के सदस्यों में भी वृद्धि होगी। जमीन लेने या नया फ्लैट खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी देवस्थान में जाने की जिज्ञासा रहेगी।

वृष : सप्ताह मिलाजुला रहेेगा। कार्य विस्तार की योजना पर ध्यान देंगे। किसी वाद-विवाद में न उलझें। नौकरी में उच्च अधिकारी मेहरबान रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा करेंगे। धन आगमन के संकेत भी बन रहे हैं। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गर्म रहेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें। घर में बुजुर्गों का आदर-सम्मान किया करें।

मिथुन : आप अपने बढ़ते कदमों से लगातार खुश रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गर्म रह सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। जीवन साथी की मदद से आपके कई बिगड़े काम बनेंगे। परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आप आय के नए साधन विकसित कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।

कर्क : मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। पूंजी निवेश संबंधित योजनाएं बनाते समय थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में सद्भााव बना रहेगा। लंबी यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। शनिवार के दिन उड़द दाल का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह : जो जातक लंबे समय से नौकरी न मिलने के कारण परेशान हैं, उनके लिए समय शुभ है। अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाही जगह पर पोस्टिंग का तोहफा मिल सकता है। अधिकारी काम से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, वे किसी अच्छे पैकेज पर दूसरी जगह सर्च कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या : बच्चों की तरफ से बेफिक्र रहेंगे। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी आफिस और व्यवसाय के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढऩे के साथ प्रोमोशन या कार्य विस्तार भी हो सकता है। नया फ्लैट, वाहन या नया फर्नीचर खरीद सकते हैं। लेकिन किसी को भूल कर भी उधार न दें। आपका पैसा फंस सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला : जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। अगर आप लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे हैं, तो इस सप्ताह आपके घर वापसी के पूरे योग बने हुए हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। नौकरी पक्ष अनुकूल है। निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य संतान को उपयुक्त वर की प्राप्ति के भी योग बने हुए हैं। धार्मिक कार्यों में मन खूब रमेगा।

वृश्चिक : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आत्मबल मजबूत बना रहेगा और स्वयं को ऊर्जावान व सकारात्मक विचारों से लैस महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। मनोकामनाएं पूरी होंगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय शुभ है। घर में मांगलिक कार्य या किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं, जिस पर खर्च करना पड़ सकता है।

धनु : पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल है और स्थितियां पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन में बृहस्पति महाराज की पूर्ण कृपा रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होंगे। नौकरी में पदोन्नति व व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है। उपचार में कोताही न बरतें वरना कोई रोग लंबा खिंच सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

मकर : इंजीनियर, मार्केटिंग, विज्ञापन एजेंसी, शैक्षणिक व लेखन कार्य से जुड़े लोग अपने अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोई पुराना ऋण उतारने के लिए आपको कहीं से अतिरिक्त धन भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग बने हुए हैं। जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है और मान मनोबल की नौबत आ सकती है। बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ : आय के नए स्रोत बनने के साथ-साथ आपको कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। किसी पुराने मित्र के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समय-समय पर उनका चैकअप करवाते रहें।

मीन : छोटे व्यवसाय करने वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। धार्मिक यात्राओं या सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सितारे मेहनती और दृढ़ संकल्प विद्यार्थियों के पूर्णतया अनुकूल हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। फार्मा, मेडिकल, डिजाइनिंग और होटल मैनेजमेंट विषय से जुड़े विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!