Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : HRTC : एचआरटीसी के 65 कर्मचारी प्रोमोट, ग्रेड टू से ग्रेड वन पद पर हुई प्रोमोशन Read Full News...

News Update Media
By -
0

प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुलाजिमों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की ओर से हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार निगम के सात टे्रड के 65 कर्मचारियों को ग्रेड वन पद पर प्रोमोशन मिली है। वर्कशॉप कर्मचारियों को उनके डिपुओं में ही प्रोमोशन दी गई है। इनमें फिटर में पालमपुर डिपो से कुलदीप कुमार, रूरल यूनिट से शीश राम, डीडब्ल्यू तारादेवी से विजेंद्र सिंह, हमीरपुर से सुरेश कुमार व पुरुषोत्तम सिंह, बिलासपुर से जगदेव प्रसाद, बैजनाथ से हरनाम सिंह, डीडब्ल्यू जसूर रणजीत सिंह, पालमपुर से अनिल कुमार, डीडब्ल्यू मंडी से पवन कुमार, नरेंद्र कुमार व कृष्ण कुमार,कुल्लू से भूपेंद्र कुमार, एसएनआर से यदुविंद्र कुमार व प्रमोद कुमार, मंडी से बुद्धि सिंह व यशपाल सिंह, केलांग से संजय कुमार, सरकाघाट से तिलकराज, धर्मशाला से राजीव कुमार और नगरोटा बगवां से अशोक कुमार को ग्रेड वन प्रोमोट किया गया है। जबकि ब्लैकस्मिथ में रोहडू डिपो से सुरेश चंद, देहरा डिपो से दीप कुमार, परवाणू डिपो से सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार, रामस्वरूप व जगदीश चंद, रूरल यूनिट से भगत राम, बिलासपुर से ज्ञान चंद, एसएनआर से रोशन लाल, कुल्लू से हीरालाल व भोला राम, बैजनाथ से राजेंद्र कुमार, लोकल से मोहन लाल, पालमपुर से अनिल कुमार, बिलासपुर से जय सिंह, सोलन से देवकी नंदन और नाहन से जगत राम को ग्रेड वन पदोन्नत किया गया है।

कार पेंटर में लोकल यूनिट से मिर्जा राम, कुल्लू डिपो से तिरथ राम, परवाणू से अमरनाथ, लोकल यूनिट से हेम चंद, डीडब्ल्यू तारादेवी से विद्या दत्त, तारादेवी यूनिट से खेम चंद व पूर्ण चंद, सोलन से सोमदत्त व पवन कुमार और डीडब्ल्यू मंडी से ईश्वर दास को ग्रेड वन प्रोमोट किया गया है। टायरमैन में लोकल यूनिट में सुरेश कुमार, उमा दत्त व लच्छी राम, परवाणू से प्रवीण कुमार व प्रदीप कुमार, एसएनआर से अमरनाथ, सुंदरनगर से हेतराम, चंबा से राजेश कुमार, रामपुर से दिला राम, तारादेवी यूनिट से कमल कुमार व परवाणू यूनिट से सुरेंद्र सिंह को ग्रेड वन पदोन्नत किया गया है। इलेक्ट्रीशियन में हमीरपुर डिपो से मनवीर सिंह, कुल्लू से जीवन सिंह व पालमपुर से सुरेंद्र कुमार को ग्रेड वन प्रोमोट किया गया है। वेल्डर में नगरोटा बगवां डिपो से राकेश कुमार और उपहोलस्टर में बैजनाथ डिपो से गुरदयाल सिंह व सुंदरनगर डिपो से सुभाष चंद को ग्रेड वन प्रोमोट किया गया है। ऐसे में वर्कशॉप कर्मचारी भी प्रोमोशन से काफी खुश हैं,जो कि लंबे समय से प्रोमोशन की राह ताक रहे रहे थे। (एचडीएम)

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!