Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HR News:Kisan Andolan: झज्जर में ट्रक ने कुचली किसान आंदोलनकारी महिलाएं, तीन की मौत: Read More

News Update Media
By -
0

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिला में गुरुवार सुबह टीकरी-बहादुरगढ़ सीमा पर किसान धरना स्थल पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने किसान आंदोलनकारी महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गईं। इसमें एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

मृतकों की पहचान मानसा (पंजाब ) निवासी छिंदर कौर, अमरजीत कौर और गुरमेल कौर के रूप में हुई है। 

वे पिछले कुछ दिनों से किसान धरने में शामिल हो रही थीं। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं झज्जर रोड पर एक ऑटो-रिक्शा के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी थीं। 

उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!