Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Mandi : Landslide : Death : सब्जी से भरे टैम्पो पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौके पर हुई मौत: Read More

News Updates Network
By -
0
मंडी : मंडी जिला मुख्यालय के समीप वीरवार देर शाम को टैम्पो पर पहाड़ी से मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गईं। यह हादसा वीरवार शाम करीब 5 बजे पेश आया। बताया जा रहा है कि टैम्पो (एचपी 66ए-5565) सब्जी लेकर कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब टैम्पो 4 मील के पास पहुंचा तो पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर टैम्पो पर गिर गया। 

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर टैम्पो चालक को बाहर निकाला मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 4 मील के पास हुए हादसे में टैम्पो चालक की मौत हुई है। मृतक की पहचान ऊना के वार्ड नंबर-10 मोहल्ला बैहली निवासी उपेंद्र ऊर्फ सन्नी पुत्र  तरसेम लाल के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!