Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Kangra : Road Accident Death: नूरपुर व तकीपुर में हादसे, वाहनों की टक्कर से युवक सहित 2 की मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
कांगड़ा : कांगड़ा जिला के अंतर्गत वीरवार को 2 अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों हादसों के संदर्भ में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में नूरपुर थाना के तहत नूरपुर के वदूही निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रितिक चौधरी (20) पुत्र राकेश चौधरी निवासी वदूही गत शाम अपने मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था तो नागाबाड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसके सिर पर चोट लगी। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

व्यक्ति को 30-32 फुट तक घसीटते हुए ले गई कार

दूसरे मामले में नरेश कुमार पुत्र भगवान दास निवासी थाना बडग्रा तहसील बड़ोह ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया है कि वह खैरों की ठेकेदारी करता है। वीरवार को जब वह काम से वापस लौट रहा था तो उसके साथ अशोक कुमार (52) पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद निवासी बडग्रा टीका हार तहसील बड़ोह भी था। तकीपुर में ढोडणी पुल के पास उन दोनों नेचाय पी। चाय पीने के बाद वह दुकानदार को पैसे दे रहा था जबकि अशोक कुमार सड़क किनारे खड़ा था। इतने में रानीताल की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े अशोक कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक अशोक को करीब 30-32 फुट तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद घायल अशोक को टांडा लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में धारा 279, 304ए के तहत कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!