Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Mandi : Road Accident Death: 9 माह की दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, सड़क दुर्घटना में सैनिक की मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
मंडी : शादी करके अपनी नवविवाहिता को छोड़कर वापिस नौकरी पर गए सैनिक अमित कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत भटवाड़ा गांव के अमित कुमार अरूणाचल में 13 डोगरा रेजिमेंट में बतौर नायक तैनात थे। 

बीती 23 अक्टूबर को अमित अपने दल के साथ पैट्रोलिंग पर थे और इस दौरान इनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में अमित कुमार की मौत हो गई, जिसकी सूचना परिजनों को आज मिली। सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

अमित कुमार की अभी 9 महीने पहले ही शादी हुई थी .जानकारी के अनुसार कल दोपहर तक पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे। सैन्य सम्मान भी नायक अमित कुमार को मिलेगा। 

जोगिंद्रनगर के एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा और 5 लाख की आर्थिक सहायता भी सैनिक के परिजनों को दी जा रही है। 

एसडीएम ने वीर सैनिक के परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने की बात भी कही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!