Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Mandi : Road Accident : 300 फीट गहरी खाई में जा समाई 'नैनो', चाचा-भतीजा थे सवार- एक की मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
मंडी: हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसे के दौर के बीच सूबे के मंडी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पेश आए एक सड़क हादसे में 44 वर्षीय शख्स की जान चली गई। बताया गया कि यह हादसा  कोठी गैहरी गांव के नजदीक पेश आया। जहां, एक नैनो कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 


हादसे के वक्त कार में चाचा-भतीजा सवार थे, जिसमें से चाचा की जान चली गई, जबकि भातीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 44 वर्षीय मोरध्वज पुत्र उत्तम चंद गांव कोठी गैहरी डाकघर गंभर खड्ड के रूप में की गई है। 

वहीं, घायल का नाम धीरज बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 साल है। 

काम के सिलसिले में मंडी की तरफ जा रहे थे चाचा भतीजा 

घायल भतीजे को इलाज के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती कराया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा उस वक्त पेश आया जब चाचा-भतीजा अपने काम को लेकर मंडी की तरफ जा रहे थे। इस बीच कार अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई। 

वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्तम के लिए भेज दिया है। 

जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।इसके साथ ही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!