Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Nalagarh : वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया मास्टरमाइंड : Read Full News

News Updates Network
By -
0
नालागढ़ : नालागढ़ के जोघों थाने के तहत चोरी हुए ट्रक और टिप्पर चोरी मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मामले में आरोपी मास्टरमाइंड के गिरफ्तार होने से चोरी के कुछ और मामलों में भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 28 अगस्त  और 6 सितंबर को जोगो थाने में एक टिप्पर और ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमें थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने हाल ही में दो आरोपियों को गाड़ी समेत हिरासत में लेने में सफलता हासिल की थी। 

आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन चोरियों के मास्टरमाइंड का पुलिस को जब पता चला तो टीम द्वारा पंजाब के कई जिलों में आरोपी नरेश निवासी हरियाणा उम्र 28 वर्ष की धरपकड़ की। वही धरपकड़ के दौरान मलेरकोटला में टीम को यह जानकारी मिली कि आरोपी नरेश पहले ही मलेरकोटला में किसी मामले में गिरफ्तार है और संगरूर जेल में सजा काट रहा है। जिस पर नरेश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से प्रोटक्शन वारंट हासिल कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर ले लिया है। 

आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं नरेश के खिलाफ पहले ही हरियाणा, हिमाचल ओर पंजाब के आसपास के जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को और भी कई चोरियों के मामलो में कामयाबी मिल सकती हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि हाल ही में हुई दो अलग-अलग चोरियों में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है और आगामी पूछताछ की जा रही है।   

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!