Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Patiala : हिमाचल पुलिस देखती ही रह गयी : बलात्कारियों को लेकर फरार हुए साथी : जानिए क्या है पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
पटियाला: हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में हि.प्र पुलिस की भारी फजीहत हुई है। दरअसल, यहां पर कुछ बदमाश दुष्कर्म के दो आरोपियों को हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर फरार हो गए। बताया गया कि हिमाचल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर शिमला ले जा रही थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम:

मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा में लघुशंका के बहाने आरोपियों ने पुलिस पार्टी को रुकवाया। जहां उनके साथी पहले से तैयार थे। शिमला पुलिस देखती रह गई और आरोपियों के साथी उन्हें लेकर फरार हो गए। आरोपी हरियाणा के रतिया के रहने वाले हैं। घटना राजपुरा बाईपास स्थित काका ढाबे पर हुई।


बता दें कि हरियाणा के रतिया निवासी प्रिंस गर्ग व सुखजिंदर सिंह के खिलाफ शिमला सदर थाना में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। शिमला पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिमला ले जा रही थी। 

पुलिस के कार्यशैली पर उठी उंगली:

दुष्कर्म के आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद आसानी से फरार हो जाने से हिमाचल पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। शिमला सदर थाना के एसआई राम गोपाल की शिकायत पर राजपुरा सिटी थाना में दोनों आरोपियों व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


बता दें कि जिस आसानी से आरोपी शिमला पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए उससे हिमाचल पुलिस पर ही सवालिया निशान लग गया है। आशंका जताई जा रही है कि साजिश के तहत आरोपियों के साथी पुलिस हिरासत से छुड़वाने में सफल हुए हैं। इस संबंध में शिमला पुलिस के एसआई राम गोपाल ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!