Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Bilaspur : घुमारवीं में निहारी-बरठीं सड़क पर हादसा- सड़क हादसे में महिला की मौत : Read Full News

News Updates Network
By -
0
घुमारवीं : घुमारवीं थाना के तहत निहारी चौक से थोड़ा आगे निहारी-बरठीं सड़क पर मोटरसाइकिल के सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घुमारवीं थाना से पुलिस टीम थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बड़ोग गांव की 43 वर्षीय रेखा देवी अपने पड़ोसी युवक की मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के घर डून जा रही थी। इसी दौरान निहारी के समीप जेसीबी से पास टर्न लेते वक्त महिला बाईक से गिर गई और महिला का सिर जेसीबी से टक्करा गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

महिला के पति राकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर बताया कि उसकी पत्नी बीती शाम को अपने मायके भटेड में आई थी। वहां से गांव के एक युवक जो रिश्ते में भांजा लगता है उसकी मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के घर डून जा रही थी। इसी दौरान निहारी चौक के पास मोटसाइकिल से रेखा देवी गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतका के चार बेटियां व दो बेटे हैं। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!