Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Nalagarh: पुलिस ने 88.5 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार : Read Full News

News Updates Network
By -
0
नालागढ़ : बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है। हर रोज नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा एक मामला नालागढ़ के दत्तोवाल का है, जहां पर पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार सवार  युवक की कार से तलाशी के दौरान 88.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। 

वही पुलिस आरोपी से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इतनी ज्यादा मात्रा में नशीला पदार्थ क्या करने के लिए ले जा रहा था और उसके साथ और कौन-कौन सम्मिलित है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीपीओ नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि बद्दी पुलिस की एसआईयू  टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ के गांव दत्तोवाल में एक युवक की कार से 88.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वह आगामी कार्रवाई की जा रही है।   

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!