Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Haryana : Hisar : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, सिर पर मेज मारकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद छत से कूदा : Read Full News

News Updates Network
By -
0


हरियाणा के हिसार जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी छत्त से कूद गया। पुलिस ने आरोपी पति सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक हिसार के मिलगेट एरिया के शिव नगर की यह घटना है। आरोपित सोनू मूल रुप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है। वह हिसार के शिव नगर में किराये के मकान में रहता है।

जानकारी के अनुसार यूपी में इटावा निवासी दीपक ने बताया कि फिलहाल वह हिसार के शिव नगर में रहता है। उसकी बहन नेहा की शादी करीब पांच साल पहले इटावा निवासी कमलेश उर्फ सोनू के साथ हुई थी। कमलेश व उसकी बहन शिव नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। दीपक ने बताया कि सोनू उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था। 


जिस कारण अक्सर झगड़ा करता था। कई बार पंचायत भी हुई। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बहन की मकान मालकिन ने उसे फोन कर बताया कि दंपति में झगड़ा हो गया है।

इस घटना के बाद आरोपित पति सोनू ने कमलेश के सिर पर मेज से वार किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और बेटे पर भी हमला कर दिया। इस घटना के बाद आरोपित छत्त से कूद गया। 


इस घटना में पत्नी कमलेश की मौत हो गई है जबकि बेटे के सिर में चोटें आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!