Himachal : Chamba Bus Accident : चंबा में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को राजकीय जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए किया गया भर्ती : Read Full News

News Updates Network
0

जिला दंडाधिकारी चम्बा  ने दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के  दिए  आदेश...

घायलों को राहत  राशि प्रदान 
चबा : चंबा मुख्यालय के समीप भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ग्राम पंचायत   करियां  के पास सरेई में  निजी बस एचपी 73  A 1122  लिल्ह  - धरवाला रूट  से चंबा आते   समय प्रातः 8 बजे के करीब  दुर्घटनाग्रस्त हो गई  |  

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने घटना के कारणों के न्यायिक जांच के लिए एसडीएम सदर को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेश जारी किए हैं | एसडीएम चम्बा नवीन तंवर ने बताया कि प्रशासन द्वारा घायलों को तुरंत राहत राशि के तौर पर दस व पांच - पांच हजार की राशि प्रदान की गई है  | 

घटना की सूचना प्रशासन को मिलते ही  एसडीएम चम्बा  नवीन तंवर मौके पर  राहत  व बचाव दल  के साथ पहुंचे और  घायलों को तुरंत दुर्घटना स्थल से बाहर निकालने   में   जुट गए  | सदर थाना प्रभारी  शकीनी कपूर नेे  ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे  | 


स्थानीय   लोगों की मदद से   घायलों को एंबुलेंस  से  राजकीय  पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया |  आंशिक रूप से   चोटिल  लोगों  को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और 12 घायल  लोगों का मेडिकल कॉलेज चंबा मेंं  उपचार चल रहा है |

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top