Himachal : Kangra : पुलिस ने पुलिसकर्मी का काटा चालान-कहा कानून सबके लिए समान है - Read Full News

News Updates Network
0
कांगड़ा : कई बार बात निकलकर सामने आती है कि यदि कोई पुलिसकर्मी ही बिना हेलमेट के वाहन चलाते नजर आए तो क्या उसका भी चालान कटेगा ? इसका जवाब इस बार कांगड़ा पुलिस ने दे दिया है। 

जिला पुलिस कांगड़ा ने अपने सोशल मीडिया पेज से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस कर्मचारी, बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन पर पर बैठकर जा रहा है। 

पुलिस ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और उक्त कर्मचारी का भी चालान किया गया है। जिसका चालान नं एचपी 21818211010092338 है। पुलिस ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून की अवहेलना करता है उसके खिलाफ अवश्य कार्यवाही की जाएगी चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो।  

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top