Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Accident In Nalagarh : ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को निजी बस ने कुचला, मौत : Read Full News

News Updates Network
By -
0
नालागढ़ :हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला नेशनल हाईवे 105 बद्दी- स्वारघाट मार्ग पर स्थित महादेव पुल का है, जहां पर एक तेज रफ्तार निजी बस का कहर देखा गया।

झिड़ीवाला में एक निजी फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति जैसे ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था. महादेव पुल के पास अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद से ही बस चालक मौके से फरार है. मृतक की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है जो कि कोटलाजनॉन का रहने वाला था और झिड़ीवाला में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था. जैसे ही वह अपने घर की ओर जा रहा था तो वह अचानक महादेव पुल के पास हुए हादसे का शिकार हो गया. उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दभोटा की टीम ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और मंगलवार मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!