Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

आज किसानों का भारत बंद, कई विपक्षी दलों का समर्थन, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ खोला मोर्चा Read Full News...

News Update Media
By -
0
40 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं आंदोलन के दस महीने पूरे होने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जाने से किसानों में नाराजगी है और अब वे आर-पार के मूड में दिख रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है।

वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, आंध्र प्रदेश सरकार, तृणमूल कांग्रेस, माकपा, जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके इस बंद को समर्थन देगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बंद का समर्थन करें। वहीं किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

सुबह छह से शाम चार बजे तक बंद

किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा कि उनका भारत बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक होगा। सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, उद्योग, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगे। वहीं मोर्चा ने बंद से आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा है। यानी अस्पताल, दवा दुकान, राहत एवं बचाव कार्य समेत कई और सेवाएं जारी रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!