पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि चुराह क्षेत्र के एक व्यक्ति का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है और वह उसके साथ शादी करना चाहता है। जून, 2021 में व्यक्ति बिना उसकी मर्जी के अगवा कर अपने घर ले गया। जहां जबरन शारीरिक संबंध कायम किए। करीब एक माह पहले व्यक्ति उसे सुनसान जगह छोड़कर चला गया। उधर, डीएसपी सलूणी आईपीएस मंयक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
सलूणी में शादी का झांसा, अगवा कर किया दुराचार, युवती ने दर्ज करवाया मामला, आरोपी गिरफ्तार Read Full News...
Tuesday, September 28, 2021
0
उपमंडल के एक गांव की युवती ने चुराह के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर और अगवा कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी के इस कृत्य के कारण वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालती आदेशों के बाद आरोपी को जिला कारागार में भेज दिया गया है।
Share to other apps