Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Mandi : लकड़ी डिपो के कार्यालय में लगी आग- लाखों का सामान जलकर हुआ राख : Read Full News

News Updates Network
By -
0


मंडी : मंडी शहर के खलियार वार्ड में स्थित वन निगम के लकड़ी डिपो के कार्यालय में अचानक आग लगने से पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना सुबह करीब सवा नौ बजे घटी। लकड़ी डिपो कार्यालय के प्रभारी राम सिंह अन्य कर्मियों के साथ जैसे ही कार्यालय पहुंचे तो उन्हें साथ वाले कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। 


इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में मौजूद सामान को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। राम सिंह और अन्य कर्मचारी कुछ सामान को बाहर निकालने में कामयाब हुए लेकिन बाद में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और चार कमरों का यह भवन धू-धूकर जल उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


लकड़ी डिपो के कार्यालय प्रभारी एवं वन रक्षक राम सिंह ने बताया कि अग्निकांड के कारण कार्यालय में रखा रिकार्ड और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं यहां पर स्टोर में कुछ लकड़ी और तेजाब भी रखा था जो भी जलकर नष्ट हो गए हैं। वहीं पुलिस ने घटना संबंधी मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि यह भवन करीब चालीस साल पुराना है। प्रारंभिक तौर पर अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।


वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में बेतरतीब ढ़ंग से खड़े किए वाहनों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि लोगों ने बीच सड़क पर वाहनों का बेतरतीब ढंग से पार्क कर रखा है। 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!