Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : 'No Vote For BJP' : भारतीय किसान यूनियन चलाएगी ' नो वोट फ़ॉर बीजेपी' अभियान : Read Full News

News Updates Network
By -
0
शिमला  : पिछले लंबे समय से तीन कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर(Delhi Border) पर डटे किसानों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अब नो वोट फ़ॉर बीजेपी अभियान चलाने की शुरुआत की है, ताकि बीजेपी की सरकार को केंद्र व प्रदेश से सत्ता से बर्खास्त किया जा सके। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने का भी निर्णय लिया है। 

भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisaan Union) के प्रदेश अध्यक्ष अनेंद्र सिंह नौटी ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन काले कानून थोप कर छल किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन पूरे देश में “नो वोट फोर बीजेपी“ (No Vote For BJP) अभियान चलाएगी। हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों के हित में पिछले 9 महीनों से संघर्ष कर रहा है। 

लेकिन बीजेपी(BJP) शासित केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। भारतीय किसान यूनियन किसान विरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगी। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी को इस का ट्रेलर दिखाया जाएगा।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!