Himachal: HRTC Piecemeal Workers Strike: पीस मील वर्करों की हड़ताल का पड़ा असर एचआरटीसी की कार्यशालाओं में काम प्रभावित - Read Full News

News Updates Network
0
हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में पीस मील वर्करों की हड़ताल का असर परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर पड़ने लगा है। वर्कशॉप में मरम्मत के लिए बसें खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। प्रदेश में निगम की 28 वर्कशॉप में 70 से ज्यादा बसें मरम्मत के लिए खड़ी हैं। निगम के पास मेकेनिकों की भारी कमी है। वर्कशॉप में पीस मील वर्कर ही काम संभाल रहे हैं। इनके हड़ताल पर जाने से काम प्रभावित हो रहा है।

इधर, एचआरटीसी(HRTC) संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार और निगम प्रबंधन से वर्करों की मांगें जल्द मानने की मांग की है। परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे 950 पीस मील वर्कर हड़ताल(Strike) पर हैं। पॉलिसी न बनाए जाने के विरोध में इन्होंने काम बंद कर दिया है। वर्करों ने निगम प्रबंधन को 26 अगस्त तक नोटिस दिया है। 

हिमाचल मेें परिवहन निगम की 28 वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का जिम्मा इन वर्करों पर है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूर्व में करीब 400 पीस मील वर्करों को अनुबंध(Contract) पर लेकर 3 साल बाद नियमित किया गया है।

दूसरों के लिए पॉलिसी(Policy) न बनाने के विरोध में वर्करों ने काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने निगम प्रबंधन ने मेकेनिकों का अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्कशॉप इन कर्मचारियों के भरोसे ही चल रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top