Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Congress President: जयराम ठाकुर प्रदेश में केवल घोषणा ही करते है : कुलदीप राठौर

News Updates Network
By -
0
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर(Kuldeep Singh Rathore) ने विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू में एक विशेष बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष हिम सिंह ने की। सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष हिम सिंह ने टोपी मफलर पहनाकर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस (Himachal Pradesh Congress)कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रेम लता ठाकुर, मनू शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने बात को रखा।

हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में होने वाले उपचुनावों में चारों सीटें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) जीतेगी और भाजपा को इन चुनावों में पूरी तरह से शिकस्त दी जाएगी। यह बात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला मुख्यालय कुल्लू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति बनाने में जुट गई है। 

उन्होंने कहा कि चुनावों के दृष्टिगत वह मंडी जिला का दौरा कर चुके हैं और अब कुल्लू जिला का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान आनी बंजार विधानसभा क्षेत्रों में वह कार्यकारिणी की बैठक ले चुके हैं और आज जिला मुख्यालय कुल्लू में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप चुनावों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई और पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनाव जीतने में सक्षम है और भाजपा को इन चुनावों में पूरी तरह से पछाड़ा जाएगा। 

राठौर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आम जनमानस पूरी तरह से तंग आ चुके हैं, महंगाई आसमां छू रही है, डिपो से राशन गायब हो रहा है और जनता को राहत देने के लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही है ऐसे में इन उपचुनाव में भाजपा का जीतना नामुमकिन है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जयराम सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बन के रह गई है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जो काम किए गए थे उनका ही गुणगान किए जा रही है। यह केवल गमलों की ही सरकार बन कर रह गई है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह सरकार अपना वादा भूल गई है। लिहाजा कांग्रेस पार्टी इन उप चुनावों में भाजपा को हर मोर्चे पर गिरने वाली है।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आनी दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से बात कर सकता है लेकिन इस प्रकरण में गुटबाजी जैसा कोई भी पहलू नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। 

उन्होंने इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें ताकि कांग्रेस पार्टी और मजबूत होकर आगे बढ़ सके। इस मौके पर उनके साथ कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने में सक्षम है और पार्टी पूरी तरह से चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा। इस दौरान सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा विधानसभा कुल्लू में बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा है आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस हमेशा तैयार बैठी है हम चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है कांग्रेस पार्टी भाजपा की जुमलों से पूरी तरह से दुखी हो चुकी है। 

इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के प्रभारी विनोद सुल्तानपुरी, प्रेमलता ठाकुर उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, नीलिमा शर्मा प्रभारी महिला कांग्रेस जिला कुल्लू, जिला परिषद के चेयरमैन पंकज परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा सेस राम चैधरी, किशन ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, सेसराम आजाद, अनिल सूद, गिरीश ठाकुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा कुल्लू ने शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!