इसी कड़ी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच हमीरपुर जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बुधवार देर शाम को सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले सभी स्थानों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह आईजीएमसी में सप्ताह पहले जहां 6 मरीज भर्ती थे, इनकी संख्या अब 20 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन की महज अभी डेढ़ लाख डोज बची हैं।
ये तीन से चार दिन का स्टॉक है। 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दूसरा टीका लगना है, जबकि इस वर्ग के लाखों लोगों को पहला टीका भी लगना है। सरकार ने वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिमांडर भेजा है। प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के 55 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है। अभी तक प्रदेश में 33 लाख 58 हजार लोगों को पहली, जबकि 9।60 लाख लोगों को दूसरी डोज लगनी है। अन्य लोग अपनी बारी की इंतजार कर रहे हैं।