Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों को भीड़ को नियंत्रण करने के लिए तैनात की जाएगी अतिरिक्त फोर्स - जयराम ठाकुर

News Updates Network
By -
0
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जब से सरकार द्वारा कोरोना काल में छूट दी गई है तब से प्रदेश में पर्यटकों का आगमन काफी बढ़ा है। लेकिन बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों की भारी भीड़ ने प्रदेश सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पर्यटकों की भारी भीड़ और उनके द्वारा बरती जा रही लापरवाहियों से जुड़ी ढेरों तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार की तरफ से भी हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा गया है। वहीं, अब इस पूरे मसले पर कड़ा रूख अपनाते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू, शिमला, मंडी और चंबा के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे स्थान चिन्हित करने को कहा है, जहां पर्यटकों की काफी भीड़ लग रही है।

उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाकर सूचित करें। उन्होंने कहा कि पर्यटक आएं, उनका स्वागत है, लेकिन विनम्र निवेदन है कि कोविड नियमों की अनुपालना करें। होटल संचालक एसओपी की पालना सुनिश्चित करें। होटल व्यवसायी संघ भी इसका खास ध्यान रखें। किसी प्रकार की ढिलाई न दी जाए।

इसके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटक बड़ी संख्या में इन दिनों पहाड़ी राज्य हिमाचल का रूख कर रहे हैं। अभी पर्यटन सीजन में अधिक निखार आएगा। पर्यटन क्षेत्रों में जिला प्रशासन और लोक निर्माण के अधिकारियों को प्रभावी निगरानी का तंत्र विकसित करने को कहा है। ताकि बरसात के दिनों में सड़कें बाधित होने से किसी तरह की परेशानी हिमाचल आने वाले पर्यटकों को ना आए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!