Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नई दिल्ली : रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावेडकर ने भी दिया मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा ,पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर और रविशंकर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है. प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ साथ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का भी जिम्मा संभाल रहे थे. वहीं रविशंकर प्रसाद के पास कानून और आईटी मंत्रालय का भी जिम्मा था. इन दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है।

इन दोनों मंत्रियों से पहले डीवी सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए थावरचंद गहलोत, रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ हर्षवर्धन, संतोष कुमार गंगवार इस्तीफा दे चुके हैं. इसके अलावा संजय धोत्रे, रत्तन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबश्री चौधरी भी मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके है।

अब तक ये मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा-
प्रकाश जावड़ेकर
रविशंकर प्रसाद
रमेश पोखरियाल निशंक
संतोष गंगवार
प्रताप सारंगी
संजय धोत्रे
रतन लाल कटारिया
थावरचंद गहलोत
राव साहब पाटिल
देबश्री चौधरी
बाबुल सुप्रियो
सदानंद गौड़ा

इन मंत्रालयों का काम देख रहे थे इस्तीफा देने वाले मंंत्री
मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है.

सूत्रों के मुताबिक रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है. निशंक अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. ठीक होने के बाद उन्हें जून में दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एम्स) में भर्ती होना पड़ा थाा। 

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, नरेंद्र मोदी सरकार में सांख्यियकी एवं कार्यक्रम अनुपालन, विधि एवं रेल मंत्रालय का प्रभार भी संभाल चुके हैं।

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैंं।

मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 81 हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!