Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नाहन : फंदे से लटकती मिली नाबालिग बेटी की लाश , परिजनों के उड़े होश

News Updates Network
By -
0
नाहन: सिरमौर जिले के विधानसभा क्षेत्र शिलाई के गांव ढिमाना में एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार 17 वर्षीय लड़की ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों ने लड़की को देखा तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। उधर, एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक लड़की ने फंदा लगा लिया है, जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लिया।

मृतक लड़की के परिजनों के अनुसार वे किराए के कमरे में रहते हैं। शाम के समय जब उनकी नाबालिग बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को किसी घटना के घटित होने का शक हुआ। इसके बाद लड़की के कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। परिजनों ने जब तक लड़की को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम करवाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!