Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: प्रदेश में भारी बारिश, दो दिनों के लिए येलो 🟡अलर्ट जारी

News Updates Network
By -
0
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. सुस्त पड़ा मॉनसून हिमाचल में फिर से सक्रिय हुआ है. सूबे के कई इलाकों में आधी रात से सुबह तक झमाझम बारिश हुई है. शिमला, मंडी सहित कई जिलों में मॉनसून झूम कर बरसा है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, धान की रोपाई भी शुरू हुई है. मौसम विभाग ने सूबे में 15 जुलाई तक मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है।

हिमाचल में कई जिलों में शुक्रवार रात को बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही. शिमलां, मंडी, कुल्लू के अलावा कई इलाके बारिश से सराबोर दिखे. इससे पहले, शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी. कुल्लू के बंजार, मंडी की सराज वैली में शुक्रवार दोपहर जमकर बारिश हुई. हालांकि, दूसरे इलाके सूखे रहे. मैदानी इलाकों में बूंद भी नहीं पड़ी और लोग गर्मी से परेशान दिखे. मंडी जिले के जोगेंद्र नगर में शुक्रवार को तूफान और बारिश से भारी नुकसान हुआ. मकान की छत पर पेड़ गिर जाने से परिवार के 6 लोग बाल-बाल बच गए. तूफान से राजकीय बाल पाठशाला के परिसर में लगा एक पेड़ शहर के कारोबारी वीरेंद्र सूद की छत पर जा गिरा.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!