Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला : 11 साल की मासूम के साथ मकान मालिक ने की हैवानियत - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
शिमला: शिमला जिले के तहत बालूगंज थाना क्षेत्र में एक 11 साल की मासूम के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि इस मासूम के साथ उसके ही 59 वर्षीय मकान मालिक ने दुराचार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने बालूगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने परिवार संग पिछले 4 वर्षों किराए के मकान में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि 7 जुलाई को जब वह अपने पति के साथ किराए के कमरे में लौटी, तो उसकी 11 वर्षीय बेटी दर्द से कराहा रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि उनके मकान मालिक ने उसके साथ गलत काम किया है।

बच्ची ने बताया कि उसे आरोपी ने यह कहकर डराया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा। बच्ची की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने उसके बाद पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस बच्चों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। लोगों को ये निर्देश दिए जाते हैं कि अगर किसी के पड़ोस या कहीं पर भी इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो पुलिस को तुरंत सूचना दें, ताकि पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!