Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

स्वारघाट: एनएच 21 पर पंजपीरी में हरियाणा के पर्यटकों की दादागिरी, स्थानीय लोगों को पीटा, सभी हिरासत में

News Updates Network
By -
0
मनाली घूमने के लिए आए हुए हरियाणा के रहने वाले कुछ पर्यटकों ने शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पंजपीरी के पास हुड़दंग किया। अपनी कार से आगे जा रही एक कार से ओवरटेक करते हुए हरियाणा के इन युवकों ने स्थानीय इलाके के रहने वाले कार में सवार दो लोगों को बुरी तरह से पीट दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक कार लेकर फरार हो गए हमले का शिकार हुए स्थानीय लोगों ने स्वारघाट पुलिस थाना को सूचित किया पुलिस ने इन युवकों की कार के नंबर के हिसाब से इसे नाकाबंदी कर के बीच में रोका और तमाम हमलावर युवकों को हिरासत में लेकर स्वारघाट थाने ले गई है। 

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि जकातखाना के रहने वाले विनोद शर्मा ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि वह अपने दोस्त रविंद्र कुमार के साथ शाम के समय नेशनल हाईवे स्वारघाट बिलासपुर मनाली पर निकला हुआ था जैसे ही वह पंजपीरी के पास पहुंचा तो अचानक उसके पीछे से उसकी कार को ओवरटेक करते हुए हरियाणा के नंबर एचआर 19- 2503 कार में सवार युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। और विनोद शर्मा की कार के आगे अपनी कार अचानक लगा दी। गुस्से में बाहर आए पांच युवाओं ने विनोद शर्मा और रविंद्र कुमार पर हमला कर दिया। इस दौरान काफी देर तक इन्होंने दोनों को पीटा और इन्हें गाली गलौज करते हुए तथा जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार होने में कामयाब हो गए ।

इस दौरान नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई लेकिन ये हमलावर किसी तरह से अपनी गाड़ी मौके पर से निकाल कर फरार होने में थोड़ी देर के लिए कामयाब हो गए लेकिन जैसे ही स्वारघाट पुलिस को इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए तमाम युवकों को हिरासत में लेकर इन्हें स्वारघाट थाना में पहुंचा दिया है घायल दोनों लोगों का मेडिकल करवाया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!