Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश: अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही हिमाचल में गाड़ियों की एंट्री बढ़ी

News Updates Network
By -
0
                      (सांकेतिक तस्वीर)

मेहतपुर : शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर एक के बाद एक गाड़ी आकर रुकती रही । चालक अपने मोबाइल से ईपास के क्यूआर को स्कैन करवाने के बाद हिमाचल में दाखिल होते रहे।

नगरोटा जा रहे युवक का ईपास अप्रूव ना होने के कारण उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ा । पूरी जांच पड़ताल के बाद कर्मियों ने उन्हें जाने की इजाजत दी। 
उन्होंने बताया की मैंने अपने मोबाइल से ई पास के लिए आवेदन किया था परंतु अभी तक अप्रूव नहीं हो पाया है। ईपास के अप्रूवल को लेकर कुछ अन्य यात्री भी खफा नजर आए।

1 जून से प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद गाड़ियों की एंट्री हिमाचल प्रदेश में बड़ी है कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर आम दिनों के बजाय गाड़ियों की एंट्री हिमाचल प्रदेश में बढ़ी है । अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही बाहरी राज्यों से काफी संख्या में लोगों ने हिमाचल में प्रवेश किया है।

अधूरी जानकारी होने से ईपास को अप्रूव करने में लगता है समय

एसडीएम ऊना डॉक्टर निधि पटेल ने कहा की कुछ लोग ईपास से संबंधित पर्याप्त जानकारी नहीं देते हैं जिसके कारण ईपास की वेरीफिकेशन होने में समय लगता है।
डॉक्टर निधि पटेल ने कहा की शाम तक कोई भी पास की अप्रूवल पेंडिंग नहीं थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!