Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश : चार जून से नौ जून तक सरकारी स्कूलों में ई-पीटीएम करवाएगा हिमाचल शिक्षा विभाग

News Updates Network
By -
0
               (शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ चार से नौ जून तक ई-पीटीएम होगी।  शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर चार जून को दोपहर तीन बजे ई-पीटीएम में स्वयं भी शामिल होकर कुछ अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे। पांच से आठ जून तक शिक्षक स्वयं अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे।

नौ जून को दोबारा शिक्षा विभाग  ई-पीटीएम में शामिल होकर अभिभावकों से प्राप्त सुझावों पर अपनी राय रखेगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से ई-पीटीएम करवाई जाएगी। मंगलवार को परियोजना निदेशक ने जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर इस बाबत विस्तृत दिशा निर्देश दिए।

ई-पीटीएम के दौरान अभिभावकों से पूछा जाएगा कि स्कूलों को कब से बच्चों के लिए खोला जा सकता है। ऑनलाइन पढ़ाई किस प्रकार से रही है। इसका लाभ या नुकसान क्या देखा गया है। हर घर पाठशाला कार्यक्रम में किसी प्रकार के बदलाव को लेकर भी अभिभावकों की राय जानी जाएगी। चार से नौ जून तक चलने वाली ई-पीटीएम से प्राप्त होने वाले सुझावों और आपत्तियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!